राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मनाली से अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना हुईं। जैसे-जैसे काफिला ऊंचाई की ओर बढ़ा, मौसम में ठंडक बढ़ती गई। अटल टनल के आसपास पहुंचने पर बर्फबारी का दौर चल रहा था। बर्फबारी और ठंड के बीच राष्ट्रपति गर्म लॉन्ग वूलन कोट में नजर आईं। सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियों और बदलते मौसम के बीच अटल टनल का नजारा भी बेहद आकर्षक रहा।
बीआरओ अधिकारियों से ली टनल की जानकारी
अटल टनल पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां मौजूद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें टनल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने टनल के आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्र के प्राकृतिक नजारों को देखा।
सुरक्षा के कारण यातायात पर रहा असर
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली से अटल टनल तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान आम वाहनों को नियंत्रित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कारण अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों को भी कुछ समय के लिए यातायात प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
President Droupadi Murmu visited the Atal Tunnel, Rohtang, Himachal Pradesh. The strategically significant Atal Tunnel which connects Manali to the Lahaul-Spiti valley throughout the year was inaugurated in 2020 by Prime Minister Shri Narendra Modi. The President said that the Atal Tunnel is an engineering marvel of global standards, constructed with exemplary dedication by the Border Roads Organisation. This iconic infrastructure stands as a testament to India’s technological prowess, determination and commitment to ensuring seamless connectivity in the most challenging terrains.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 7, 2026
हिडिंबा मंदिर भी जाएंगी राष्ट्रपति
अटल टनल के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली स्थित हिडिंबा मंदिर जाने का कार्यक्रम भी था। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया। राष्ट्रपति का यह हिमाचल दौरा ऐसे समय हुआ है, जब प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है।
Source: Read original article
