न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 15 Aug 2026 03:35 PM IST

प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के छह जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Weather: Rain to lash several regions continuously for a week; Orange Alert issued for heavy rainfall

हिमाचल माैसम पूर्वानुमान।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य में 103 सड़कें बाधित थीं। वहीं 221 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे ज्यादा सड़कें कुल्लू व मंडी जिले में बंद हैं। राजधानी शिमला में भी शनिवार सुबह झमाझम बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के छह जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लियेलो अलर्ट जारी किया गया है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed