संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 10 Oct 2026 05:38 PM IST

प्रतियोगिता में ओवरऑल, सिंगल और ग्रुप मुकाबलों में पायलटों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

The thrill of paragliding at Solang Nala: Manish leads the overall competition,

सोलंगनाला में पैराग्लाडिंग।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में चल रही पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के मुकाबले अब रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में ओवरऑल, सिंगल और ग्रुप मुकाबलों में पायलटों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी पायलट बेहतर प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग मजबूत करने मेंजुटे हैं। ओवरऑल प्रतियोगिता में मनीष 13 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। नेपाल के पवन परिहार 19 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि मोहर सिंह ने 20 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।






Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed