हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। अधिवक्ता युद्धवीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, अधिवक्ता किरण नेगी को उपाध्यक्ष और अधिवक्ता अनिता को मतदान के माध्यम से सचिव चुना गया। अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए आठ अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार युद्धवीर सिंह ठाकुर को 454, दूसरे स्थान पर रहे एचकेएस ठाकुर को 437 जबकि तीसरे स्थान पर रहे सुनील अवस्थी को 356 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए किरण नेगी को 496, विनय मेहता को 398 और अभिषेक दूलटा 336 मत पड़े। सचिव पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में विजयी उम्मीदवार अनिता को 703 व दूसरे स्थान पर रही हिना चौहान को 506 मत प्राप्त हुए। बार एसोसिएशन में पहली बार दो महिलाओं ने जीत कर चुनाव में कब्जा किया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए हुए इन चुनाव में 1242 अधिवक्ताओं ने मतों का प्रयोग किया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *