संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra

Updated Tue, 22 Sep 2026 09:29 AM IST

 सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय हमजा हमीरपुर शहर के प्रतापगली में एक दुकान पर लंबे समय से टेलरिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने उसे सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी पोस्ट और सामग्री साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।पढ़ें पूरी खबर…

hamirpur person detained on investigative agency input social media case registered

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

 केंद्र और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों की सूचना पर सदर थाना पुलिस की ओर से सोमवार शाम गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मोहम्मद हमजा के रूप में हुई है। सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय हमजा हमीरपुर शहर के प्रतापगली में एक दुकान पर लंबे समय से टेलरिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने उसे सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी पोस्ट और सामग्री साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।


खुफिया जांच एजेंसी को हमजा के सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर देश विरोधी सामग्री साझा किए जाने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में देश विरोधी गतिविधियों से किसी तरह के संबंध की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस के अलावा अन्य जांच एजेंसियों की ओर से भी आरोपी से पूछताछ किए जाने की सूचना है।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed