हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के दराट और रॉड के साथ प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे सात छात्रों को हिरासत में लिया। इससे पहले दोपहर करीब 2:30 बजे कानून विभाग में विश्वविद्यालय के एक छात्र और एसएफआई कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को फिर एक छात्र के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार शाम को एसएफआई से जुड़े अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में पहुंचे थे। दोनों को विश्वविद्यालय पुलिस ने रोककर तलाशी ली।




तलाशी के दौरान उनके बैग से दराट और रॉड मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों समेत एसएफआई के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। दोपहर में कानून विभाग में हुए विवाद के बाद दोनों छात्र संगठनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शाम को दोबारा विवाद होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। मामले को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed