ऊना में 35 डिग्री, बिलासपुर भी रहा गर्म
सोमवार को हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
इसके अलावा बिलासपुर में 33.5, बरठीं में 33.4, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा और मंडी में 32.4, भुंतर में 32.2, धर्मशाला में 30.0, नाहन में 29.2, सोलन में 29.0, पालमपुर में 27.4, शिमला और मनाली में 25.0, कल्पा में 24.6 और केलांग में 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी अलग-अलग क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री, मनाली में 1.3 डिग्री और बिलासपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
दूसरी ओर सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3, भुंतर में 0.9, कल्पा में 0.4, नाहन में 0.4, केलांग में 1.0, पालमपुर में 1.5, सोलन में 0.1, मंडी में 0.3 और चंबा में 4.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक तरफ मानसून की विदाई होगी, तो दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Source: Read original article
