टैक्स चोरी और रिटर्न फाइलिंग में गड़बड़ी करने वाले डिफॉल्टरों पर इनकम टैक्स विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इनकम टैक्स नॉर्थ वेस्ट रीजन ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में 926 टैक्स डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग की असेसमेंट प्रक्रिया के दौरान इन टैक्सपेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें कारोबारी, उद्योगपति और विभिन्न संस्थाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार नोटिस का जवाब मिलने के बाद प्रत्येक मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Source: Read original article
