हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक संशोधन किया है। अब ये परीक्षाएं 17 सितंबर के बजाय 16 सितंबर से शुरू होंगी। 17 सितंबर को प्रदेश के कई उपमंडलों में सायर उत्सव का स्थानीय अवकाश होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा को एक दिन पहले 16 सितंबर को पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूर्ण विषय, री-अपीयर, श्रेणी सुधार, विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं होंगी।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *