मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक पूरी तरह सुरक्षित है।


हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप हुआ। घायलों की पहचान चालक मनमोहन सिंह तथा यात्रियों श्याम लाल, किशन थापा, छाया और राकेश के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed