हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का दौर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 87 सड़कें बंद हैं। वहीं 39 बिजली ट्रांसफार्मर (DTR) और 39 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

सड़क बंद होने के मामले में हमीरपुर सबसे आगे है। यहां बरसर में 19, सुजानपुर में दो, भोटा में नौ और भोरंज में सात सड़कें बंद हैं। जिले में कुल 37 सड़कें प्रभावित हैं। मंडी में 33, कुल्लू में 16, चंबा में आठ, कांगड़ा में सात, सोलन में छह, सिरमौर में नौ, शिमला में दो और लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हैं। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 39 DTR बाधित हैं। इनमें कुल्लू में 11, मंडी में 24 और शिमला में दो ट्रांसफार्मर प्रभावित बताए गए हैं। सोलन में चार डीटीआर प्रभावित हैं।

 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed