Himachal Pradesh: Two laborers killed a mason by striking him with a shovel following a dispute over a financi

पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की मौत मामले की प्रारंभिक जांच में हत्या का खुलासा हुआ है। महज तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री की हत्या कर दी गई। वारदात में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे पंचायत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार के मधुबनी का रहने वाला दूसरा आरोपी संतोष घटनास्थल से भाग गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों मंगलवार रात एक साथ बैठे थे और उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सहायक मजदूरों ने कथित तौर पर फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से पुलिस ने मर्डर वेपन खून से सना फावड़ा भी बरामद कर लिया है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed