हिमाचल राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26021 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली थी। आयोग ने सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जांच के बाद 46 उम्मीदवारों का चयन किया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि 118 पदों के लिए कुल 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 ने परीक्षा दी थी और 58 का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। पात्र उम्मीदवार न मिलने से 72 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 26, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 11, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 15, ओबीसी बीपीएल चार, एससी आठ, एससी बीपीएल तीन, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक और एसटी के तीन पद शामिल हैं।
Source: Read original article
