हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 10 अक्तूबर को होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में बैठक होगी। इससे पहले दो बार बैठक की तारीख तय होने के बाद स्थगित की जा चुकी है। ऐसे में अब 10 अक्तूबर को होने वाली बैठक पर कर्मचारियों से लेकर विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की नजर रहेगी।




मंत्रिमंडल की बैठक पहले 11 सितंबर को प्रस्तावित थी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 सितंबर को बैठक स्थगित करने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद सरकार ने 5 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित की थी। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना थी और रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव भी एजेंडे में आ सकते हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *