अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 29 Aug 2026 10:11 AM IST

प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी में जुट गया है। विभाग में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की भर्ती की जा रही है। 

Himachal: 300 doctors and 200 nurses to be recruited for the Health Department; deputations to be discontinued

डॉक्टर(सांकेतिक)।
– फोटो : Freepik



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी में जुट गया है। विभाग में 300 डॉक्टर और 200 नर्सों की भर्ती की जा रही है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक स्वास्थ्य विभाग में सभी रिक्त पदों को भरने का है। खास बात यह होगी कि नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजने के बजाय सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और आदर्श अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने की उम्मीद है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed