सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में मूल रिपोर्टों की प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में दिया गया।




अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली समिति इस वर्ष संसद के दोनों सदनों की चयनित चार संसदीय समितियों में शामिल है, जिन्हें प्रभावी निगरानी और उत्कृष्ट कार्य के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने जूरी सदस्यों और प्राइम पॉइंट फाउंडेशन का आभार जताया। 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *