रामपुर बुशहर, 1 अक्तूबर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट,
स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026 के तहत रामपुर एचपीएस की ओर से सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 30 सितंबर को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर और HelpAge India के सहयोग से किया गया।
‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ के दौरान रामपुर एचपीएस और ग्राम पंचायत जगातखाना से पहुंचे स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा कम्पलीट ब्लड प्रोफाइल टेस्ट करवाए गए। इसके साथ ही कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए PPE किट भी वितरित की गई।
परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना तथा उन्हें सुरक्षित कार्य-पद्धतियों और सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बढ़ाना भी इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में रामपुर एचपीएस बायल के विभिन्न विभागाध्यक्षों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *