न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 02 Sep 2026 12:12 PM IST

पुरानी पेंशन योजना की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजित करने की मांग को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया।


Electricity board employees rally at Chaura Maidan demanding the restoration of the old pension scheme; raise

चाैड़ा मैदान में बिजली बोर्ड कर्मियों की रैली।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पुरानी पेंशन योजना की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजित करने की मांग को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। इससे पहले हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड  कर्मचारी व अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने  राज्य विद्युत बोर्ड के कुमार हाउस स्थित कार्यालय तक रैली निकाली। चौड़ा मैदान में आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिजली बोर्ड के कर्मचारी और नेता पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन स्थल पर जुटे हुए हैं।


इस दाैरान विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को बिजली बोर्ड में समायोजित करने की मांग रखी। प्रदर्शन में बिजली बोर्ड के नियमित कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स कर्मचारी और इंजीनियरिंग विंग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन की बहाली और लंबे समय से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को जल्द ठोस फैसला लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed