पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 03 Oct 2026 05:15 AM IST

सरकारी स्कूलों में गठित स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का कार्यकाल अब तीन साल के बजाय दो साल होगा। सरकार ने एसएमसी के कार्यकाल में एक साल की कटौती करने का निर्णय लिया है। 

Education Department's decision: SMC tenure in Himachal's government schools to now be two years; instructions

स्कूल(सांकेतिक)।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गठित स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का कार्यकाल अब तीन साल के बजाय दो साल होगा। सरकार ने एसएमसी के कार्यकाल में एक साल की कटौती करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद अब प्रत्येक दो साल में स्कूलों को नई एसएमसी मिलेगी। सरकार के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएमसी का गठन सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों के विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed