Wednesday, 11 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
लवी मेला सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक- राज्यपाल मदर डेयरी ने दिल्ली‑एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाए, अब 1 लीटर की नई कीमतें हिमाचल प्रदेश ने एक्सेस इक्विटी इंडेक्स‑2026 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रोहतांग में बर्फ शिलाई में बाइक पर सवार के सिर में लगी गोली से 55 वर्षीय खजान सिंह की मौत हिमाचल में कम चारे में अधिक दूध के लिए राजस्थान की उन्नत बकरी नस्ल लाने की पहल भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के बकाया मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया हिमाचल प्रदेश में 11 नवंबर को भैया दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश सोनिया गांधी की निजी संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग’ अब बाजार में उपलब्ध मंडी में ढाई साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से हुई मौत, मां को कपड़े धोते समय चक्कर आया
हिमाचल

लवी मेला सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक- राज्यपाल

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी,
हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। भारत-तिब्बत के सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के साथ किन्नौरी मार्केट में स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।रामपुर के पाटबंगला मेला मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न ज़िलों की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और किन्नौरी मार्केट में स्थानीय उत्पादों की विशेषताओं तथा उनके पारंपरिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपराओं और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों से अपील की कि वे यहां से लौटते समय कम से कम एक स्थानीय उत्पाद अवश्य खरीदें, ताकि स्थानीय कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।कविंद्र गुप्ता, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
करीब 400 वर्ष पुराना अंतरराष्ट्रीय लवी मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और भारत-तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों का प्रतीक है। हमारी परंपराएं ही हमारी ताकत हैं। यदि समाज की जड़ें मजबूत होंगी तो उसकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को चाहिए कि वे स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को अपनाएं तथा लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें। उन्होंने मेले में आने वाले सभी लोगों से भी आग्रह किया कि वे यहां से एक स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदकर ले जाएं। इससे हमारे कारीगरों की मेहनत को सम्मान मिलेगा और हमारी परंपराएं भी जीवित रहेंगी।
ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला जहां एक ओर हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का मंच है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और पारंपरिक व्यापार को नई पहचान देने का भी अवसर प्रदान कर रहा है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *