शिमला। जिला शिमला में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस के डिटेक्शन सेल ने हाटकोटी के समीप गलू में गश्त के दौरान एक युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपी को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा और उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया। गिरफ्तार युवक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। मामले में आगामी जांच के लिए अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लाया था और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
रोहड़ू में नशे की बड़ी खेप के साथ नेपाली मूल का युवक गिरफ्तार, 50 ग्राम चिट्टा बरामद; चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा






