रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के रामपुर गौरा सम्पर्क मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हादसा गौरा रामपुर सम्पर्क सड़क पर पशाडा केची के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी।
प्रारंभिक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी उपचार के लिए पहुंचाया गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन नंबर HP-92-0132 कुमदास दास, निवासी गांव जकोच्छा, रचोली पंचायत का बताया जा रहा है।हादसे में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्ति एक ही गांव जगोचा, खनेरी (रामपुर बुशहर) के निवासी थे । मृतकों की पहचान रामानंद, ओम प्रकाश और हमेंद्र के रूप में हुई है।
रामपुर थाना के तहत गौरा संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना तीन की मौत दो घायल




