किन्नौर के पर्वतारोही अविंद्र नेगी, रोहड़ू के पारस शर्मा और रामपुर के अंकुश खन्ना ने हिमाचल प्रदेश की 6,593 मीटर ऊंची मनेरंग चोटी फतह की है। यह हिमाचल प्रदेश की सातवीं सबसे ऊंची चोटी है, जिस पर टीम ने 24 अगस्त को सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है

तीनों पर्वतारोहियों ने 20 अगस्त को अपने अभियान की शुरुआत की थी। चार दिनों के कठिन सफर के बाद वे चोटी के शिखर पर पहुंचे। 24 अगस्त को उन्होंने मनेरंग चोटी पर तिरंगा फहराकर अपनी सफलता का परचम लहराया। यह अभियान पूरा करने के बाद टीम उसी दिन काजा पहुंच गई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि उसी दिन अभियान पूरा कर वापसी करना चुनौतीपूर्ण होता है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भूगोल विषय के 97 प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर की सिफारिशों और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न स्कूलों में तैनाती दी गई है। विभाग की ओर से अधिसूचित योजना के तहत ये नियुक्तियां पांच वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह अस्थायी आधार पर की गई हैं।

चयनित प्रवक्ताओं को प्रति शैक्षणिक वर्ष 10 महीने के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह का समेकित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्त शिक्षकों को कक्षा छठी से 12वीं तक भूगोल एवं मानविकी विषयों का अध्यापन करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें रेमेडियल कक्षाएं भी लेनी होंगी। विभाग ने संबंधित स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके मद्देनजर ये नियुक्तियां की हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed