कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की पीणी पंचायत में बुधवार दोपहर बाद भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से लाल चंद और डोले का संयुक्त अढ़ाई मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
आग की लपटें उठते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर चौकी जरी से अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है।
अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
पीणी में भीषण अग्निकांड, अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख





