कोटली क्षेत्र की सेहली पंचायत में दो बच्चों की मौत के बाद एक ही कमरे में दोबारा सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के दरवाजे के पास काले रंग का सांप दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने सांप को कमरे से बाहर निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दिया। हालांकि, शनिवार रात करीब आठ बजे वही सांप दोबारा कमरे की ओर बढ़ता हुआ नजर आया। इसके बाद लोगों ने सतर्कता बरतते हुए सांप को घेर लिया और डंडों से वार कर उसे मार डाला।

ये भी पढ़ें- भाई-बहन की मौत: पेट दर्द समझ सेंकते रहे माता-पिता, उधर रगों में जहर घोल चुका था सांप; हिमाचल में दर्दनाक घटना

ग्रामीणों के अनुसार, सांप की पहचान कॉमन करैत के रूप में की जा रही है। हालांकि, बच्चों की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद मचा हड़कंप

वार्ड पंच हेमलता ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बच्चों की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने लगी थीं। परिवार के लोग जब बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कमरे के दरवाजे के पास काले रंग का सांप दिखाई दिया।

सांप को बाहर निकालने के बाद भी परिवार और ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई। रात में दोबारा उसी कमरे की तरफ सांप के बढ़ने से लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने समय रहते उसे देख लिया और मार डाला।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *