संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 09 Sep 2026 08:26 PM IST

चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले हैं। पहले दिन कैडेट 32 किलोमीटर सेलिंग कर सलनू पहुंचे।  

Bilaspur: 70 NCC cadets embark on a thrilling boat journey across the waves of Gobind Sagar.

70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गोबिंद सागर झील में आयोजित किए जा रहे संकल्प एक्सपीडिशन-2026 का बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान से शुभारंभ हुआ। चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले हैं। पहले दिन कैडेट 32 किलोमीटर सेलिंग कर सलनू पहुंचे। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, वीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर करीब 330 किलोमीटर लंबे सेलिंग अभियान को रवाना किया। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फ्लैग-ऑफ के बाद बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन परिसर में नशा मुक्ति, ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव का संदेश दिया। इसके बाद विशेषज्ञों ने कैडेट्स से संवाद किया और प्रस्तुति से संबंधित सवाल पूछे।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed