Politics: Jairam Thakur says Himachal's debt has risen to Rs 1.20 lakh crore; where are development and employ

रोहड़ू में जनसभा के दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य।
– फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को रोहड़ू में आयोजित जनसभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और विकास कार्यों में कथित सुस्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार के सत्ता छोड़ने के समय प्रदेश पर करीब 69 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बढ़ते कर्ज के बावजूद विकास कार्यों और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं दिख रहे हैं। जयराम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है, जबकि भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने का उद्देश्य प्रदेश में विकास कार्यों को गति देना, सड़कों का निर्माण करना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना होना चाहिए। उन्होंने सरकार से कर्ज के इस्तेमाल और उससे किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा स्पष्ट करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करीब 600 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कई विकास कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed