Thursday, 12 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
सोलन के कसौली में महिला को पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरास पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भाजपा को कहा अलविदा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेजा इस्तीफा; कांग्रेस में वापसी के लगाए जा रहे कयास हिमाचल की ठियोग नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष 20 में जगह बनाई हिमुडा शिमला विद्युत मंडल में 69.58 लाख रुपये के निर्माण कार्यों में देरी हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 3.06 लाख महिलाओं को सरकाघाट में पुल से गिरी कार में होमगार्ड जवान की मौत, DSP के गनमैन को गंभीर चोट रोहड़ू में नशे की बड़ी खेप के साथ नेपाली मूल का युवक गिरफ्तार, 50 ग्राम चिट्टा बरामद; चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य ने दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिमाचल के चार नए खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का अवसर पंडोह में बिना परमिट के बीयर की 200 पेटियों की बरामदगी, महिंद्रा ट्रक को रोक दिया गया
हिमाचल

पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भाजपा को कहा अलविदा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेजा इस्तीफा; कांग्रेस में वापसी के लगाए जा रहे कयास

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रामपुर बुशहर , विशेषर नेगी ,

रामपुर की राजनीति में हलचल, चार दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे सिंघी राम अब अपने पुराने राजनीतिक घर में कर सकते हैं वापसी

भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भेजा है इस्तीफा। भाजपा में रहते हुए वह खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया।

सिंघी राम का राजनीतिक सफर लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा है। वर्ष 1984 से 2007 तक वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे। इस दौरान उन्होंने संगठन और प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। मंत्री पद सहित विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

सिंघी राम का कांग्रेस से जुड़ाव केवल विधायक बनने तक सीमित नहीं रहा। वर्ष 1975 से ही वह छात्र राजनीति के दौर में एनएसयूआई और उसके बाद युवा कांग्रेस के माध्यम से संगठन में सक्रिय रहे। लंबे समय तक कांग्रेस का झंडा उठाने वाले सिंघी राम का राजनीतिक जीवन मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के इर्द-गिर्द ही रहा है।

हालांकि भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण नहीं की है, लेकिन उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह संभावना जताई जा रही है कि वह अपने पुराने राजनीतिक संगठन यानी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

यदि सिंघी राम कांग्रेस में वापसी करते हैं तो रामपुर सहित शिमला जिले की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक फैसले पर टिकी हैं।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *