हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की CIA टीम और सदवां पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने खज्जन में पति-पत्नी को 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात हिंदौराघाट के पास गुप्त सूचना के आधार पर नजीर टायरमैन फैक्टरी के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दंपती की तलाशी ली गई। इस दौरान बाइक के टूल बॉक्स से चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (24) और उसकी पत्नी सोनिया (19), निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना नूरपुर में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब चिट्टे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed