
शिमला के माल रोड पर पर्यटक के बच्चे को गोद में उठाए सीएम।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad593215ce95f26dc0761c8″,”slug”:”himachal-congress-vote-bachao-rally-200-buses-delhi-2026-10-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नई दिल्ली में कांग्रेस की वोट बचाओ रैली: हिमाचल से जाएंगी 200 बसें, सुक्खू और विनय कुमार ने बनाई रणनीति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिमला के माल रोड पर पर्यटक के बच्चे को गोद में उठाए सीएम।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नई दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की वोट बचाओ रैली में हिमाचल प्रदेश से 200 बसों में कार्यकर्ता जाएंगे। इस रैली में प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार देर शाम नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की। इसमें रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।
कांग्रेस इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से नई दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ता रैली में भाग लें। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय स्थापित करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
Source: Read original article