मेहता होम स्टे के कमरे में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 52 ताश के पत्ते भी किए कब्जे में
झाकड़ी। जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 17,500 रुपये की नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने हल्टी, गसोह झाकड़ी के समीप स्थित मेहता होम स्टे में दबिश दी। इस दौरान होम स्टे के कमरा नंबर 204 में छह व्यक्ति कथित तौर पर जुआ खेलते हुए पाए गए।
पुलिस ने मौके से विजय कुमार, कुशपाल मेहता, हरि केशव, भीम सेन, राजेंद्र कुमार और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 17,500 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद कर कब्जे में लिए गए।
इस मामले में पुलिस थाना झाकड़ी में एफआईआर नंबर 95/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3 व 4 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जुए से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
क्विज़ लोड हो रहा है…




