Khushwant Singh Literary Festival: Gen Naravane said Disagree on issues, don't disrespect the person

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
– फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में 15वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने युवा लेखकों को महत्वपूर्ण सलाह दी। मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि लेखन और सेना, दोनों क्षेत्रों में अनुशासन अनिवार्य है। लेखकों को निर्भीकता के साथ लिखना चाहिए, लेकिन अपनी जिम्मेदारी को भी समझना चाहिए। कलम का इस्तेमाल भी तलवार की तरह सम्मान और मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए।



 


कहा कि एक सैनिक रोज अपनी डायरी लिखता है, उसी तरह लेखक को भी प्रतिदिन लिखने की आदत डालनी चाहिए। युवा लेखकों को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए, ठीक उसी तरह जैसे एक सैनिक मोर्चे पर आगे रहता है। उन्होंने युवा लेखकों से गंभीर मुद्दों पर बिना किसी दुर्भावना के लिखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर असहमति जताने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन किसी व्यक्ति का अपमान नहीं होना चाहिए।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed