Achievement: Ajay kumar from Nagwain wins bronze medal in a running event at the Asian Para Games

नगवाईं के अजय कुमार।
– फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नगवाईं निवासी अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुरुषों की 400 मीटर टी 64 स्पर्धा में उन्होंने 53.61 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। अजय ने वर्ष 2023 में भी इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था। लगातार दो एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वर्ष 2018 में पैरा खेलों से जुड़ने के बाद अजय कुमार ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास से अपनी प्रतिभा निखारी। वर्ष 2021 में पहली राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने छह स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। इसके बाद वर्ष 2023 के एशियन पैरा गेम्स में 400 मीटर टी64 दौड़ में रजत पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed