अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 02 Sep 2026 06:15 AM IST

जांच में सोसायटी के रिकॉर्ड और संबंधित बैंकों के अभिलेखों में भारी अंतर सामने आया है। आरोप है कि जाली एफडीआर और अन्य दस्तावेज तैयार कर उन पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उन्हें वास्तविक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

HP: Irregularities worth 2.46 crore at Hamirpur Taal Agricultural Cooperative Society; FIR against six.

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हमीरपुर की द ताल को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी (कृषि सहकारी सभा) में एफडीआर से जुड़े रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सोसायटी के रिकॉर्ड और संबंधित बैंकों के अभिलेखों में भारी अंतर सामने आया है। आरोप है कि जाली एफडीआर और अन्य दस्तावेज तैयार कर उन पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उन्हें वास्तविक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया गया।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed