हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क बढ़ाने के साथ अब इनके लिए चार्जिंग ढांचे को भी तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रदेश में 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। इनमें से 34 स्थानों पर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर अगले एक माह में सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को एचआरटीसी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चार्जिंग नेटवर्क की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी जरूरी है। इसी को देखते हुए बस अड्डों और वर्कशॉप में चरणबद्ध तरीके से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

80 स्थानों पर 99 चार्जिंग प्वाइंट

एचआरटीसी की योजना के तहत प्रदेश के 80 स्थानों पर कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर 180 किलोवाट क्षमता वाले फास्ट CCS-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। चार्जिंग नेटवर्क को केवल शिमला और अन्य बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एचआरटीसी के बस अड्डों और वर्कशॉप को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे छोटे और लंबे दोनों रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आसान होगा।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed