शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति महासंघ (ज्वाइंट फ्रंट) नाम से गठित संगठन से अपने आप को अलग किया है। उन्होंने बताया कि गुमराह कर उन्हें बैठक में ले जाया गया लेकिन उन्होंने बैठक में कोई भी पद लेने से मना किया और कहा उन का संगठन अपनी मांगों को उठाने में सक्षम है। उन्होंने बताया उन्हें एक बैठक में ले जाया गया और कुछ लोगों द्वारा गुमराह करके यह बताया गया था की परिवहन निगम के कर्मचारियों के विषय में कुछ लोगों द्वारा एक बैठक बुलाई गई है। लेकिन वहां जाकर कुछ विभागों के लोग अपनी जिन समस्याओं को लेकर मांग पत्र बना रहे थे उसमें परिवहन के कर्मचारियों की समस्याएं एवं वेतन विसंगतियों की मांग को तो पहले ही निगम के कर्मचारी सरकार तक सार्थक वार्ता के लिए पहुंचा चुके हैं। उन्होंने वहां पर समिति को पहले स्पष्ट किया की हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा परिवहन मजदूर संघ के नेतृत्व में पहले ही समन्वय समिति का गठन किया गया है और भारतीय मजदूर संघ से संबंधित परिवहन मजदूर संघ अपनी समस्याओं को लेकर स्वयं में ही अपनी मांगों को सरकार के माध्यम से निदान करवाने हेतु सक्षम है। इस संगठन का कोई भी दायित्व उन्हें ना दें ।भारतीय मजदूर संघ से संबंधित परिवहन मजदूर संघ व्यक्ति विशेष के फैसले से नहीं चलता इसमें कोई भी निर्णय लेना होता इसमें सभी पदाधिकारी आपस में बैठकर गहनता से विचार करने के बाद संगठन का निर्णय लेते हैं। प्यार सिंह ठाकुर ने इस बैठक में जाने को अपना गलत निर्णय स्वीकार करते हुए इस संगठन में किसी भी पद ग्रहण करने और संगठन से परिवहन मजदूर के किसी भी प्रकार के संबंध को स्पष्ट रूप से से खंडित किया है और परिवहन निगम के कर्मचारियों को इस संगठन से अलग करते हुए बताया की परिवहन मजदूर संघ भारत के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंधित है और निगम की संयुक्त समन्वय समिति परिवहन मजदूर संघ के नेतृत्व में गठित हुई है और यह संगठन अपने आप में समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु सक्षम है इसलिए प्यार सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति महासंघ से अपने आप को अलग करते हुए इसकी सदस्यता एवं पदाधिकारी होने को साफ शब्दों में खंडन करते हुए इसमें अपनी आपत्ति जताई है।
हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने (ज्वाइंट फ्रंट) से किया किनारा
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
- Breaking News (4,251)
- Business (8)
- Design (1)
- English News (60)
- Entertainment (2)
- Money (1)
- News (1)
- Sport (1)
- Tech (1)
- Uncategorized (105)
- World (37)
- अन्य (1,173)
- अपराध (309)
- आर्थिक (17)
- खेल (13)
- जन सेवाएं (47)
- पर्यावरण (16)
- राजनीति (63)
- स्वास्थ्य (36)
- हिमाचल (5)
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
Jul05 09:36
- Humidity 38%
- Pressure 1011
- Winds 7.6mph
now
29℃
-
Sun Jul06sky is clear
- HI/LO: 40/23℃
- Humidity: 21
- Pressure: 1010
- Winds: 9.64
-
Mon Jul07sky is clear
- HI/LO: 41/24℃
- Humidity: 21
- Pressure: 1008
- Winds: 8.98
-
Tue Jul08sky is clear
- HI/LO: 39/25℃
- Humidity: 17
- Pressure: 1008
- Winds: 8.54
-
Wed Jul09sky is clear
- HI/LO: 40/24℃
- Humidity: 22
- Pressure: 1007
- Winds: 7.63
-
Thu Jul10sky is clear
- HI/LO: 40/26℃
- Humidity: 23
- Pressure: 1005
- Winds: 8.57
-
Fri Jul11sky is clear
- HI/LO: 39/24℃
- Humidity: 30
- Pressure: 1007
- Winds: 7.35
Check your twitter API's keys