किन्नौर | न्यूज व्यूज पोस्ट।
किन्नौर जिले के कामरू गांव से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय प्रथम याम्बुर ने UPSC परीक्षा पास कर पूरे जिले और हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने 841वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष और समर्पण की मिसाल पेश की।
प्रथम के पिता व्यास सुन्दर एक साधारण किसान और बागवान हैं, जबकि माता राजदेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रथम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला से प्राप्त की और फिर जवाहर नवोदय विद्यालय, रिकॉन्ग पिओ से 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में पूरी की।
UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने वर्ष 2024 में CISF कमांडेंट पद के लिए चयन प्राप्त किया था, लेकिन IAS बनने के अपने लक्ष्य को लेकर वे अडिग रहे। निरंतर प्रयास और कठिन मेहनत से उन्होंने सितंबर 2024 में आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
प्रथम पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। उनके चयन की खबर से कामरू गांव में खुशी की लहर है। माता-पिता बेटे की उपलब्धि पर बेहद गर्वित हैं।
यूनिक खबर वेब से बातचीत में प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए हिमाचल के युवाओं को यह संदेश दिया।