Himachal Police Transfer:काजा एसडीपीओ अजय कुमार भारद्वाज का तबादला आदेश रद्द, वीरी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी – Himachal Police Transfer Kaza Sdpo Ajay Bhardwaj Transfer Cancelled

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में किए गए तबादले में आंशिक संशोधन करते हुए काजा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार भारद्वाज के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया है। गृह विभाग की ओर से 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, अजय कुमार भारद्वाज, एचपीपीएस (2020), जो काजा, जिला लाहौल-स्पीति में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं, को जिला सोलन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पद पर स्थानांतरित करने का आदेश 10 अगस्त को जारी किया गया था। सरकार ने अब इस स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

वीरी सिंह की नई तैनाती

सरकार ने 10 अगस्त की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए ज्वाली, जिला कांगड़ा में एसडीपीओ के पद पर तैनात वीरी सिंह, एचपीपीएस (2021), को काजा का नया एसडीपीओ नियुक्त किया है। हालांकि अधिसूचना में उनकी नई तैनाती को लेकर आगे संशोधन करते हुए उन्हें तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Source: Read original article

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *