नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार कार सवार जमटा की ओर से नाहन आ रहे थे। आदर्श केंद्रीय कारागार के नजदीक पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया।

चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक ने किस वजह से कार पर नियंत्रण खोया। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *