हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रुप-डी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतनमान संशोधन और पेंशन बकाया राशि के भुगतान का आदेश जारी किया है। इसके तहत ग्रुप-डी कर्मचारियों को अगस्त 2026 में 20,000 रुपये नकद मिलेंगे, जबकि पेंशनरों को 35 से 55 फीसदी एरियर दिया जाएगा। यह अगस्त महीने के वेतन व पेंशन में मिलेंगे, जो एक सितंबर को जारी होंगे। यह भुगतान हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी वेतनमान संशोधन के कारण बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। वित्त वेतन संशोधन विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
Source: Read original article
