अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Tue, 18 Aug 2026 05:15 AM IST

भाजपा के छह वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में कोई प्रमुख प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।  राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीमों में हिमाचल के किसी भी नेता को बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई।

Himachal left empty handed in BJP national team; no leader received a major responsibility.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर व इंदु गोस्वामी।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के छह वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में कोई प्रमुख प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सोमवार को घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीमों में हिमाचल के किसी भी नेता को बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। इसे प्रदेश भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले भाजपा के भीतर यह चर्चा थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी तरह पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर किसी दायित्व के लिए संभावित दावेदारों में माना जा रहा था। हालांकि अंतिम सूची में हिमाचल प्रदेश का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं होने से राजनीतिक अटकलों को नया आधार मिल गया है।



 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *