त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने शिमला के बालूगंज बाजार में कार्रवाई की। 25 अगस्त को विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सैंपलिंग की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी कमियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन और रसगुल्लों की चाशनी में कॉकरोच पाए गए। खाद्य सुरक्षा के लिहाज से अनुपयुक्त पाए जाने के बाद करीब 2 क्विंटल मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। यह कार्रवाई खाद्य व्यवसाय संचालक की ओर से विभागीय टीम की मौजूदगी में की गई।

7 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की टीम ने कुल 7 सैंपल भी लिए हैं। इनमें कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी और अन्य मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। विभाग के अनुसार सभी सैंपलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed