संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Tue, 25 Aug 2026 09:58 AM IST

त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले शिमला में गुड़ और शक्कर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। गंज बाजार की अनाज मंडी में एक सप्ताह के भीतर दोनों के थोक भाव करीब 30 रुपये प्रति किलो बढ़कर 82 रुपये तक पहुंच गए हैं। खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को करीब 90 रुपये किलो तक भुगतान करना पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार बाहरी राज्यों से महंगी आपूर्ति, गन्ने की कम पैदावार और बढ़ती मांग कीमतों को प्रभावित कर रही है।


shimla jaggery sugar price hike 82 rupees kg festive season

शिमला का गंज बाजार। महंगाई बढ़ने से बाजार खाली पड़ा है।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

त्योहारों के सीजन से पहले ही राजधानी के बाजारों में चीनी के बाद अब गुड़ और शक्कर के दामों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। गंज बाजार स्थित अनाज मंडी में गुड़ और शक्कर के दामों में एक हफ्ते में ही 30 रुपये प्रतिकिलो तक उछाल आया है। एक हफ्ते पहले जहां दोनों 52 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिक रहे थे वहीं सोमवार को इनका दाम 82 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया। खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को इसके लिए करीब 90 रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे हैं। अगस्त से शुरू हुए त्योहारों के सीजन में रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी जैसे पर्वों के चलते मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। मिठाई बनाने में चीनी और गुड़ की खपत बढ़ने से बाजार में इनकी मांग बढ़ी है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed