प्रदेश में स्कूल स्तर की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहुंचने वाले खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना चुनौती बनी हुई है। खिलाड़ियों के लिए तीन समय के भोजन की व्यवस्था करने के लिए महज 120 रुपये डाइट मनी निर्धारित है। मेजबान स्कूल प्रबंधन के लिए महंगाई के दौर में मात्र 120 रुपये में खिलाड़ियों को भरपेट भोजन उपलब्ध आसान नहीं है। उन्हें सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध करवाना होता है।


सीमित डाइट मनी में मेजबान स्कूल प्रबंधन को भोजन की मात्रा और गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है। खास यह है कि डाइट मनी की व्यवस्था स्कूलों को अपने स्तर पर करनी पड़ती है। सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती। ऐसे में कई स्कूल स्थानीय स्तर पर सहयोग लेकर या अपने उपलब्ध संसाधनों से खिलाड़ियों के भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए डाइट मनी की व्यवस्था सरकार की ओर से नहीं की गई है। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि 120 रुपये डाइट मनी स्कूल प्रबंधन की ओर से ही दी जाती है। सरकार इसमें सहयोग करे तो खिलाड़ियों को बेहतर पौष्टिक खाना मिलेगा।

अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये डाइट मनी

एक तरफ जहां स्कूल स्तर के अंडर-19 खिलाड़ी 120 रुपये में तीन समय का खाना खाने को मजबूर हैं। अंडर-14 वर्ग के बच्चों को सरकार तीन समय के लिए प्रति खिलाड़ी 250 रुपये की राशि दे रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed