अहमदाबाद, 12 जून , न्यूज व्यूज पोस्ट।
गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भर रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेघानीनगर क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे।
✈️ विमान में सवार यात्रियों की सूची (राष्ट्रीयता अनुसार):
क्रमांक नागरिकता यात्री संख्या
1 भारतीय 169
2 ब्रिटिश 53
3 पुर्तगाली 7
4 कनाडाई 1
कुल 230 यात्री
👩✈️ क्रू में शामिल:
2 पायलट
10 केबिन क्रू
🆘 घटना के बाद राहत कार्य तेज़ी से जारी
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
📞 परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर
एअर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर यात्री संबंधी जानकारी ली जा सकती है।
📢 एयर इंडिया का बयान और मीडिया संपर्क
एअर इंडिया ने बताया है कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी अपडेट अपने X (ट्विटर) हैंडल @airindia और airindia.com पर साझा कर रहे हैं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें: +91 9821414954
🛫 विमान सेवा दोबारा बहाल
हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया था। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विमानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।