मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर गुरुवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। धक्कामुक्की में करीब 10 कार्यकर्ता और छात्र आंशिक रूप से चोटिल हो गए। इनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। परिषद के संगठन मंत्री अंकित की नाक पर चोट लगी, जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा धक्कामुक्की के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। छात्रों और डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।
Source: Read original article
