लगातार बारिश के बाद गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी शिमला, ऊना, चंबा समेत कई क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम साफ होने के बावजूद बारिश से हुए नुकसान का असर अभी भी बरकरार है। प्रदेश में 135 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके अलावा 79 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं, जबकि 22 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। विभिन्न विभाग इन व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
Source: Read original article
