संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 20 Aug 2026 10:58 AM IST

टक्कर इतनी भीषण थी कि शीशे से लदे आइशर कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और बॉडी को काटकर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला गया।

HP Road Accident: Two trucks collide inside a tunnel on the Chandigarh-Manali highway

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल मे हादसा।
– फोटो : संवाद



विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के औट थाना क्षेत्र के तहत टनल नंबर 12 में वीरवार सुबह करीब पौने आठ बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शीशे से लदे आइशर कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और बॉडी को काटकर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला गया।






Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed