रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–भाजपा ने अपने प्रचार के लिए आज होने वाली रैली में सरकारी अमले का पूरा इस्तेमाल किया है और एचआरटीसी की बसों में कार्यकर्ताओं को लाद कर रामपुर व आनी ले जाने के लिए डिपो को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। सरकार आम जनता की चहेती बनती है, लेकिन भाजपा ने साबित कर दिया है कि आम जनता की सुविधा से कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा सरकार में रहते हुए आम जनता को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। यदि किसी व्यक्ति ने अपने किसी निजी काम से रामपुर आना हो तो वो कैसे आएगा। इसके बारे में भाजपा को कोई चिंता नहीं है। रामपुर डिपो में कुल 110 बसें मौजूद हैं और 105 बसें सरकार ने अपनी सेवा के लिए बाहर से भी मंगवाई हैं। आनी डिपो में 64 बसे भाजपा की सेवा के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा 66 बसें रामपुर से भी भेजी जा रही हैं। जबकि 73 बसें रामपुर आसपास से भाजपा की सेवा में लगाई जा रही हैं। सिर्फ लोंग रूट के लिए 23 बसें ही रखी गई हैं। यानी भाजपा की रैली में आम जनता को परेशान करने का पूरा इंतजाम कर दिया गया है। सरकार जनता के पैसों को खर्च कर उनके ऊपर ही अपनी रैलियों का बोझ डाल रही हैं।