ठियोग: न्यूज़ व्यूज पोस्ट,

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के गुलु में करीब एक माह पहले हुई हथियार दिखाकर धमकाने और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद ठियोग पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कथित तौर पर हथियार दिखाकर लोगों को डराया-धमकाया गया था। इसके बाद दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 351(2), 324(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *